गिरिडीह: जमीन विवाद में हाई-वोल्टेज ड्रामा, बच्चे के साथ पानी टंकी पर चढ़े शख्स को घंटों की मशक्कत के बाद उतारा गया
कई घंटों तक काफी मसक्कत के बाद गुरुवार को 3 बजे पानी टंकी पर अपने बच्चे के साथ चढ़े शक्श को टंकी से उतारा गया। बताया गया कि अजीडीह गांव में गुरुवार को जमीन विवाद ने हाई वोल्टेज ड्रामा का रूप ले लिया। पारिवारिक जमीन विवाद से परेशान एक युवक अपने 4 साल के बच्चे को लेकर 120 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ गया।