हरदोई: सीओ प्रभा पटेल की मौजूदगी में ट्रेनी सिपाही के शव का पोस्टमार्टम हुआ, शव करीब 19 घंटे बाद शारदा नहर से बरामद हुआ था
Hardoi, Hardoi | Apr 13, 2026 हरदोई टड़ियावां में थाना क्षेत्र के रसूलापुर गांव में रविवार दोपहर शारदा नहर में नहाने गए ट्रेनी सिपाही के शव को आज करीब 19 घंटे के बाद एसडीआरएफ की टीम ने खोज निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।सीओ प्रभा पटेल की मौजूदगी में सिपाही गौरव कुमार के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।जानकारी के मुताबिक औरैया जिले के मोहल्ला सतेश्वर निवासी गौरव कुमार सिपाही थे।