कोंच: डबूर पंचायत: विवाहिता के मायके पक्ष से मारपीट, 13 लोगों पर मामला दर्ज
Konch, Gaya | May 21, 2026 विवाहिता के मायके पक्ष से मारपीट, 13 लोगों पर प्राथमिकी कोंच। थाना क्षेत्र के डबूर पंचायत अंतर्गत केसरु बिगहा गांव में बुधवार की रात घरेलू विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी गुरारू में भर्ती कराया गया। इस मामले में गुरुवार सुबह 8 बजे सीमा कुमारी, पति संजीत कुमार, निवासी केसरु बिगहा द्वारा आवेदन दिया।