पुलिस अधीक्षक महोबा के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक महोबा श्रीमती वंदना सिंह की अध्यक्षता में विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई।
🔸बैठक के दौरान बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति एवं बाल विवाह की रोकथाम, गुमशुदा बालक/बालिकाओं की बरामदगी, पॉक्सो अधिनियम 2012 तथा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
🔸बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारीगण एवं जनपद के समस्त थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। #UPPolice
Mahoba, Uttar Pradesh | Jun 18, 2026