मंझनपुर: अभ्यर्थियों ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने की उठाई मांग, मंझनपुर कलेक्ट्रेट परिसर मे प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
यूपी पुलिस भर्ती मे पेपर लीक होने के खिलाफ प्रदर्शन बुधवार को कलेक्ट्रेट मे हुआ। भर्ती प्रक्रिया मे परीक्षा देने वाले छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारे बाज़ी कर पेपर लीक होने की बात कही। परीक्षार्थियों का आरोप है कि दूसरी पाली का पेपर सोशल साइट पर परीक्षा से पहले वायरल हो गया था। जिसके चलते सरकार पुलिस भर्ती का इम्तेहान दोबारा कराये।