मंझनपुर: जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने को प्रशासन ने कसी कमर, गुरुवार से होगी परीक्षा
यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। परीक्षा केंद्रों को तीन जोन व आठ सेक्टर में बांटा गया है। 83 परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए है। आज इन परीक्षा केंद्रों पर कुल 47 हजार 416 परीक्षार्थी इम्तिहान देंगे।