सदर: वाराणसी नगर निगम में कांग्रेस ने मीट मांस की दुकान शहर से बाहर किए जाने का किया विरोध, प्रदर्शन किया
Sadar, Varanasi | Jun 30, 2026 वाराणसी में मंगलवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त कार्यालय का घेराव किया।कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ सैकड़ों मीट मांस से जुड़े व्यापारी मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने नगर निगम के द्वारा दुकानों को शहर से बाहर खोले जाने के आदेश को वापस लेने की मांग की।