बाबई: BJP कार्यालय माखननगर में किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन को लेकर बैठक आयोजित, MLA विजय पाल रहे मौजूद
रविवार को माखननगर भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी के प्रथम बार नगर आगमन को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में दर्शन सिंह चौधरी के माखननगर में प्रथम बार नगर आगमन की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तैयारी को लेकर अपने-अपने सुझाव दिए।