शाहबाद: चौराखाड़ी स्कूल तीन शिक्षकों के भरोसे चल रहा, ग्रामीणों में आक्रोश
Shahbad, Baran | Apr 25, 2026 जानकारी शनिवार दोपहर 12 बजे मिली देवरी क्षेत्र के चौराखाड़ी गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मात्र तीन शिक्षकों के भरोसे पढ़ाई संचालित हो रही है। करीब पांच वर्ष पहले विद्यालय का क्रमोन्नयन हुआ था, लेकिन स्वीकृत पदों के मुकाबले शिक्षक नहीं लगाए गए। इससे 161 विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।