हमीरपुर: बेतवा नदी पुल के स्लैब गिरने से मजदूरों की मौत पर मुख्यमंत्री ने मृतकों और घायलों के परिजनों को सहायता का ऐलान किया
हमीरपुर जिले के मोराकांदर जल्ला के बीच बेतवा नदी के पुल के गिरने से छै मजदूरों की मौत व घायलों के मामले में मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को पांच पांच लाख व घायलों के परिजनों को पचास पचास हजार रूपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। यह जानकारी शुक्रवार को पांच बजे मिली।