कांके: रांची के लापुंग थाना क्षेत्र से हथियार के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी निरुद्ध
Kanke, Ranchi | Mar 30, 2026 रांची के लापुंग थाना क्षेत्र से हथियार के साथ चार आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं नाबालिग को निरुद्ध किया गया। सोमवार शाम करीब पांच बजे प्रेस वार्ता कर ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नाबालिग सहित दो आरोपी को पकड़ा। इनके पास से एक अवैध देशी कट्टा और चोरी की बाइक बरामद हुई।