शिवगंज: सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर संयम लोढ़ा ने जताई नाराजगी
पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने कालंद्री थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। लोढ़ा ने अपने एक्स (X) हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि घटना को एक माह बीत जाने के बावजूद सभी आरोपी कानून की गिरफ्त से बाहर हैं। उन्होंने लिखा कि "न्याय