कलसी: पछुवादून में रैली निकालकर मतदान को लेकर किया गया जागरूक
Kalsi, Dehradun | Mar 20, 2024 पछुवादून, जौनसार बावर में मंगलवार को जगह-जगह रैलियां निकालकर लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया गया। लोकतंत्र की मज़बूती के लिए प्रत्येक वयस्क नागरिक का मतदान करना ज़रूरी है। चकराता में बाल विकास परियोजना की ओर से रैली का आयोजन कर स्थानीय लोगों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को जागरुक किया गया।