बटियागढ़: छोटी चढ़ाई पर ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 3 घायल, डायल 112 ने बटियागढ़ अस्पताल भेजा
बटियागढ़ थाना क्षेत्र की छोटी चढ़ाई पर ट्रक ने बाइक सवारो को टक्कर मार दी, हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हुए,सूचना पर बटियागढ़ थाना डायल 112आरक्षक राकेश ठाकुर एवं पायलट कोमल अहिरवार ने मौके पर पहुंचकर देखा कि ट्रक की टक्कर से बाइक खाई में गिर गई थी, जिससे तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे,टीम द्वारा तत्काल सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया,