ओबरा: ग्राम प्रधान महुली ने नारियल फोड़कर सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
Obra, Sonbhadra | May 25, 2026 दुद्धी ब्लॉक के ग्राम पंचायत महुली में सोमवार की सुबह लगभग साढ़े 10 बजे विकास कार्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कब्रिस्तान महुली से पतरिहा बॉर्डर तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल द्वारा किया गया। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला।