सिवनी: NH-44 पर आवारा मवेशियों को बचाने के दौरान गेहूं से भरा आयशर ट्रक पलटा, चालक घायल
Seoni, Seoni | Sep 24, 2026 NH-44 पर कुहिया गांव के समीप राजू ढाबा के पास देर रात करीब 2 बजे सतना से बालाघाट जा रहा गेहूं से भरा आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया गया कि अचानक सामने आए आवारा मवेशियों को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया। हादसे में गेहूं की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। चालक को मामूली चोटें आईं, जिसे लखनादौन अस्पताल पहुंचाया गया।