मैनपुरी: किशनी क्षेत्र में शराब पीकर गाली-गलौज देने का विरोध करने पर दबंगों ने पीड़ित के साथ की मारपीट, एसपी से की शिकायत
किशनी थाना क्षेत्र ग्राम सनमानपुर निवासी सुरेश पुत्र राम सिंह ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि शराब के नशे में दबंगों के द्वारा उन्हें गाली गलौज दी जा रही थी। जिसको लेकर जब पीड़ित ने विरोध किया तो दबंगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। वहीं पीड़ित ने एसपी कार्यालय पहुंच कार्यवाई को लेकर शिकायत की है।