कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों, अटल मॉनिटरिंग पोर्टल, शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं, विकास एवं निर्माण कार्यों तथा जनशिकायतों के निराकरण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन से जुड़े प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
#kcgdistrict