मथुरा: आलू व्यापारी को अगवा कर बेहरहमी से पीटने का मामला, एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मामूली धाराओं में दर्ज किया केस
बिहारी कोल्ड स्टोरेज में घुसकर नामजदों द्वारा एक आलू व्यापारी का सरेआम अपहरण कर उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने और लूटपाट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि एसएसपी के सख्त आदेश के बावजूद बलदेव पुलिस ने मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली। न्याय न मिलने से आहत पीड़ित व्यापारी पहुंचा एसएसपी दफ्तर