डुमरा: चेहल्लुम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर नगर थाना में शांति समिति की बैठक, एसडीएम आनंद कुमार ने दिए आवश्यक निर्देश
सीतामढ़ी आगामी चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सदर अनुमंडल पदाधिकारी आनंद कुमार ने की।