राजगढ़: राजगढ थाना पुलिस ने दहेज के लिए प्रताड़ना और जान से मारने की कोशिश के आरोप में न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज किया
Rajgarh, Churu | Aug 2, 2026 राजगढ शहर निवासी दो सगी बहनों ने अपने पति, ससुर, सास व परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट, जान से मारने के प्रयास और धमकाने सहित गंभीर आरोप लगाते हुएएसीजेएम न्यायालय में इस्तगासा दायर किया है। तथा मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। राजगढ थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने दी जानकारी।