बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में एक पारिवारिक विवाद उस समय हिंसक हो गया, जब परिवार के ही सदस्यों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर परिवार के दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ।