राजस्थान पुलिस की विशेष श्रद्धांजलि शृंखला 'अमर प्रहरी' के माध्यम से, 21 अक्टूबर 'पुलिस शहीद दिवस' पर उन जांबाज प्रहरियों के सर्वोच्च बलिदान को प्रणाम किया गया है जिन्होंने जनता की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
इस अमर गाथा में श्रीगंगानगर में कर्तव्य निभाते हुए शहादत देने वाली CI ज्योति नायक, टोंक में अवैध शिकारियों से मुकाबला करने वाले कॉन्स्टेबल भागचंद सैनी, झुंझुनूं में बदमाशों का पीछा करते हुए प्राण गंवाने वाले कॉन्स्टेबल भींवाराम मेघवाल, हरियाणा सीमा तक अपराधियों को दबोचने वाले ASI शेरसिंह फोगाट, और उदयपुर में धरपकड़ के दौरान शहीद होने वाले युवा योद्धा कॉन्स्टेबल प्रवीण मीणा को विनम्र भाव से सम्मान प्रकट किया गया।
शौर्य की इस अमर गाथा और हमारे इन अमर शहीदों को राजस्थान पुलिस का कोटि-कोटि प्रणाम!
#Amarprahari #Rajasthanpolice #Shaheeddiwas #Salutetoheroes #bravery
559 views | Rajasthan, India | Oct 22, 2026