मोतिहारी: मोतीहारी पुलिस ने सोशल मीडिया पर देसी कट्टा का फोटो पोस्ट करने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया
मोतीहारी पुलिस ने सोशल मीडिया पर देसी कट्टा का फोटो पोस्ट करने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वायरल पोस्ट के आधार पर जिले के मथुरापुर थाना फेनहरा निवासी जालंधर सहनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस,एक मोबाइल को जप्त किया है। जानकारी मोतीहारी पुलिस के द्वारा शुक्रवार को 1:14 बजे दी गई।