ओबरा: सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, बीना में 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर
शक्तिनगर के बीना में सावन माह के पहले सोमवार को क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बीना स्थित श्री मंगलेश्वर मंदिर समेत विभिन्न शिव मंदिरों में सुबह 6 बजे से ही भक्त पहुंचने लगे। "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिरों की घंटियों और शंखनाद की गूंज से परिसर शिवमय नजर आया।