पथरिया: चंपत पिपरिया खरीदी केंद्र में तौल के नाम पर रिश्वत लेने वालों के खिलाफ मामला दर्ज, किसानों से ली गई जानकारी
दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव बुधवार शाम पथरिया विकासखंड के नरसिंहगढ़ स्थित चंपत पिपरिया खरीदी केंद्र पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पूर्व में रसीद में देरी, अधिक तौल व तुलाई के पैसे लेने की शिकायतों के बाद वे फीडबैक लेने पहुंचे थे। उन्होंने किसानों से पूछा तो सभी ने कहा कोई पैसा नहीं लिया जा रहा। कलेक्टर ने भरोसा दिलाया कि किसानों को समय पर रसीद मिले