चाईबासा जगन्नाथपुर मुख्य सड़क पर सेरेंगसिया घाटी में शनिवार की सुबह कोल्डड्रिंक्स से लदा एक ट्रक (TATA 407) अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। वाहन पलटते ही आसपास के लोग और राहगीर कोल्ड ड्रिंक की बोतलें और कार्टन लूटकर भागने लगे। जानकारी के अनुसार, वाहन कोल्डड्रिंक्स लोड कर चाईबासा की ओर जा रहा था।