आदिवासी छात्र संघ सिमडेगा द्वारा सरकार से कॉलेज में छात्रवृत्ति नहीं मिलने और रिक्त पदों की बहाली को लेकर गुरुवार को 1:00 बजे हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान शहर के कई कॉलेजों में चलाया गया मौके पर जिला संयोजक सह जिप सदस्य अजय एक्का ने कहा कि सरकार की उदासीन रवैया के कारण आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को पढ़ाई लिखाई करने में काफी परेशानी हो रही है।