सिरसागंज: व्यापारियों को एकजुटता का संदेश, नगर में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
सिरसागंज नगर में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को जवाहर ज्योति अनुज पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में व्यापारी और संगठन पदाधिकारी शामिल हुए। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।