नौगढ़: भैसौड़ा में करंट लगने से छात्रा बेहोश, ग्रामीणों की तत्परता से बची जान
नौगढ़ क्षेत्र में मोबाइल चार्ज करते समय चांदबीबी करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गई। इसी दौरान खेत से लौटी उसकी मां नूरेशा ने बेटी को अचेत अवस्था में देखा और शोर मचाया परिजनों के अनुसार वह 10–15 मिनट तक अचेत रही। ग्रामीणों की मदद से उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, मंगलवार दोपहर 03 बजे उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई।