मनोहरथाना: ठीकरीया से अवैध लकड़ी का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया गया ज़ब्त
मनोहरथाना वन विभाग की टीम ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 20 क्विंटल अवैध लकडी परिवहन करते एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया। वन विभाग की टीम ने ठीकरीया से 20 क्विंटल गीली लकडी से लदे एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर चंदीपुर नर्सरी मे खडा किया गया। ट्रैक्टर चालक शोरती निवासी मुराद खां पुत्र रहीम खां को जमानत पर रिहा किया गया।