सिमडेगा: टुकुपानी के गड़गड़ बहार में बारिश से गिरा ग्रामीण का घर, प्रखंड प्रमुख ने लिया जायजा
टुकुपानी के गड़गड़ बहार में मनोज कच्छप नामक ग्रामीण का घर बारिश के कारण गिर गया। इसकी सूचना मिलते हीं, प्रखंड प्रमुख विपिन पंकज मिंज 4 अगस्त को 8:00 बजे वहां जाकर क्षति का जायजा लिए। उन्होंने प्रशासन और विधायक से बात कर जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।