नवादा: केंदुआ गांव से पुलिस ने 128.125 लीटर विदेशी शराब के साथ एक कार को किया ज़ब्त, मचा हड़कम्प
Nawada, Nawada | May 15, 2025 गुरुवार शाम 4:30में जानकारी प्राप्त हुई की मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव से पुलिस ने 128.125 लीटर विदेशी शराब को जप्त किया है साथ ही एक कार को भी जप्त किया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बिक्री के लिए ले जाया जा रहा हैं।