महोबा: आल्हा चौक में योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन पर खून से लिखे गए 54 बधाई संदेश
Mahoba, Mahoba | Jun 5, 2026 सीएम योगी के 54वें जन्मदिन और विश्व पर्यावरण दिवस पर महोबा के आल्हा चौक स्थित आंबेडकर पार्क में बुंदेली समाज ने अनोखा आयोजन किया। समाज के लोगों ने रक्तदान कर अपने खून से 54 बधाई संदेश लिखे और मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं भेजीं। इस दौरान गोरखगिरि पर्वत को पर्यटन तीर्थ के रूप में विकसित करने के लिए उनका आभार जताया गया। कार्यक्रम में मिठाई बांटी गई।