चौपारण: चौपारण पुलिस की होटलों में लगातार छापेमारी, मादक पदार्थ व अवैध शराब कारोबारियों पर कड़ी नजर
चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस द्वारा क्षेत्र के होटलों एवं ढाबों में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान मादक पदार्थ, अवैध शराब बिक्री और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस ने होटल संचालकों को बिना पहचान पत्र के कमरा नहीं देने और संदिग्ध लोगों की सूचना तुरंत थाना को देने का निर्देश दिया है। थाना प्र