सहसवान: आँतर गाँव में श्रीमद्भागवत कथा में परीक्षित मोक्ष, सुदामा चरित्र व यदुवंशी उद्धार प्रसंग सुनाया गया
दहगवा क्षेत्र के ग्राम आतर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन श्रद्धालुओं ने परीक्षित मोक्ष सुदामा चरित्र यदुवंशी उध्धार जैसी कथाका रसपान किया। कथा के दौरान सुदामा चरित्र की सुंदर झांकी सजाई गई, जिसका श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर दर्शन किया. रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा।