हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में इटरा गेट से युवक को तमंचे के साथ किया गया गिरफ्तार
पुलिस ने गश्त के दौरान इटरा गेट के समीप से एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार करके जेल भेजा है। बीती रात फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी इंचार्ज अंकित बैसला ने गश्त के दौरान इटरा गेट से टेढ़ा निवासी नरसिंह को एक अदद तमंचा 315 बोर एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार करके जेल भेजा है। गिरफ्तारी के दौरान चौकी इंचार्ज के साथ मुख्य आरक्षी दयाराम, नीरज कुमार, जय सिंह यादव म