धार: ग्राम लेडगांव निवासी महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला, माता बाग के 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
धार जिले के ग्राम लेडगांव निवासी महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया हैं। मामले में महिला थाना पुलिस धार ने माताबाग निवासी 3 लोगो के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 85, 296, 115(2), 351(2), 3(5) बी.एन.एस. व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया हैं।