फतेहाबाद: शमशाबाद के क्षत्रिय भवन में हुई हिंदूवादी संगठनों की बैठक, होटल प्रकरण में पुलिस कार्रवाई का किया विरोध, सौंपा ज्ञापन
Fatehabad, Agra | Aug 12, 2025 शमशाबाद के एक होटल में एक महिला के साथ एक दूसरे समुदाय की युवक को पकड़े जाने के मामले में युवक की हिंदूवादी संगठन के लोगों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने पिटाई करने वाले तीन युवकों पर कार्रवाई कर दी इस मामले से नाराज हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को क्षत्रिय भवन में बैठक की तथा ज्ञापन एडिशनल सीपी को सोपा। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ राजेंद्र सिंह मौजूद थे।