फतेहाबाद: फतेहाबाद में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष रही मौजूद, उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़
Fatehabad, Agra | Aug 12, 2025 फतेहाबाद के अवंती बाई चौक से मंगलवार शाम 4:00 बजे भाजपा नगर मंडल द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया । तिरंगा यात्रा का शुभारंभ के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदोरिया ने कहा कि भारत स्वतंत्रता दिवस देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है।