फतेहाबाद: आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के दूसरे माइलस्टोन पर डिवाइडर से टकराकर सवारी बस पलटी, 15 सवारियां हुईं घायल
Fatehabad, Agra | Aug 12, 2025 आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की दूसरे माइलस्टोन पर बमरौली कटारा थाना क्षेत्र में कानपुर से नई दिल्ली जा रही एक सवारी बस डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में सवारी में चीख पुकार मच गई। वहीं घटना में 15 सवारियां चोटिल हो गई । जिन्हें उपीडा तथा पुलिस ने उपचार के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया । बस मैं उसे समय 60 से 70 सवारियां बैठी हुई थी।