फतेहाबाद: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डौकी में डिवाइडर से टकराकर सवारी बस पलटी, आधा दर्जन सवारियां घायल
Fatehabad, Agra | Aug 13, 2025 आगरा एक्सप्रेस वे पर डौकी में बुधवार तड़के गोंडा से दिल्ली जा रही स्लीपर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बस की खिड़कियां सड़क से सट गईं, जिससे यात्री अंदर फंस गए। यूपीडा टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इमरजेंसी गेट के शीशे तोड़े और घायलों समेत सवारियों को बाहर निकाला। कई यात्रियों को खिड़की के अन्य शीशे तोड़कर भी सुरक्षित निकाला गया।