मंदसौर: श्रम कानूनों में बदलाव के विरोध में मंदसौर जिला अभिभाषक संघ कार्य से रहा विरत
मंदसौर जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष रघुवीर सिंह ने बताया गया कि भारत सरकार द्वारा श्रम कानूनों में किए गए परिवर्तन में श्रम न्यायालय को एक तरह से समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है जबकि मंदसौर नीमच आदि इतने बड़े जिले हैं जहां श्रम न्यायालय का होना अत्यंत आवश्यकता है ताकि पक्षकार लोगों को न्याय हेतु महानगर में भटकना न पड़े,