पिपरिया: ईद मिलादुन्नबी पर पिपरिया में निकला भव्य जुलूस, भाईचारे और सौहार्द का दिखा अद्भुत संगम
पिपरिया। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर मंगलवार शाम 4 बजे से पिपरिया शहर में बड़े ही अकीदत और उत्साह के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस की शुरुआत पचमढ़ी रोड स्थित मदीना मस्जिद से हुई, जो मंगलवार बाजार स्थित जामा मस्जिद होते हुए हथवास की बिलाल मस्जिद पर सम्पन्न हुआ