सिसई: कुदरा में झामुमो प्रखंड कमेटी की हुई बैठक, दो सदस्यों को किया गया निष्कासित
Sisai, Gumla | Jul 2, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के कुदरा गांव में मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी सिसई के द्वारा बैठक किया गया था। जिसका अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रवि उरांव ने की। रवि उरांव ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में पार्टी के दो सदस्य भुरसो निवासी बिरसा उरांव तथा मंगलो निवासी मंगरा उरांव के ऊपर पार्टी विरोधी कार्य करने का आरोप लगाकर 6 वर्षों के लिए निकाला गया।