सिसई: प्रखंड कार्यालय सभागार में बाईपास सड़क से बुढ़ा महादेव मंदिर के लिए पहुंच पथ को लेकर हुई बैठक
Sisai, Gumla | Jul 2, 2024 आरकेडी कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा बनाए जा रहे बाईपास सड़क में पोटरो गांव में प्राचीन ऐतिहासिक बुढ़ा छतमहादेव मंदिर के लिए पहुंच पथ को लेकर सिसई प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को बैठक हुई।स्थानीय प्रशासन व ग्रामीणों के साथ एन एच ए आई व आरकेडी कंस्ट्रक्शन द्वारा बैठक की गई। बैठक के उपरांत सभी के द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया।