सिसई: बड़गांव झरिया टोली में बैठक कर अहीर सेना ने जमीन विवादऔर घरेलू लड़ाई को सुलझाया
Sisai, Gumla | Jul 1, 2024 अहीर सेना के सिसई प्रखंड सचिव नीरज अधिकारी ने सोमवार सुबह जानकारी देते हुए बताया कि सिसई के बरगांव झरिया टोली से अहीर सेना को एक आवेदन कुछ दिन पहले सोमारी देवी पति स्व छतरपाल गोप ने दिया था,आवेदन में जमीन संबंधित समाधान का आग्रह किया गया था।इनका विवाद ग्राम झरिया टोली के रोपना गोप ,योगेंद्र गोप ,लालमोहन गोप ,सोमा गोप ,वीरेंद्र गोप ,परमेश्वर गोप से था।