सिसई: नगर महुआ टोली में जलकर गिरा 11000 वोल्ट बिजली का तार और पोल,बड़ी दुर्घटना होते होते बची
Sisai, Gumla | Jul 1, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के नगर महुआ टोली गांव के समाजसेवी अनिल उरांव ने सोमवार सुबह जानकारी देते हुए बताया कि नगर महुआ टोली से गुजरने वाला 11000 वोल्ट का तार लगातार बारिश के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ। जिसके कारण तार में आग लग गई और तार के साथ पोल टूट कर गिर गया।जैसे ही तार पानी भरे हुए खेतों में गिरा तो उससे आसपास के खेतों में करंट आ गया।