हिलसा: हिलसा जेल-अस्पताल के पास जलजमाव से सड़क जर्जर, बाइक सवार घायल
Hilsa, Nalanda | Aug 26, 2026 हिलसा जेल एवं अनुमंडलीय अस्पताल के समीप पिछले करीब दो महीने से पाइप लीकेज के कारण जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। लगातार पानी जमा रहने से सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जलजमाव के कारण आए दिन छोटी-बड़ी घटनाएं होती रहती हैं।