कुटुंबा: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर अंबा में निकाला गया कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग
भरत भूषण तिवारी के कथित एनकाउंटर मामले को लेकर शनिवार की शाम अंबा में ब्राह्मषी विकास एवं जनकल्याण मंच के तत्वावधान में विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च में सैकड़ों लोगों ने भाग लेते हुए घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। हाथों में मोमबत्तियां लिए लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से श्रद्धांजलि अर्पित की और न्याय की मांग को बुलंद